Tuesday, 1 December 2015


झारखण्ड की राजधानी राँची में एक सड़क है लगभग ५०० मीटर लंबी, इसका नाम है रेडियम रोड.

अब रेडियम रोड नाम क्यूँ पड़ा इसकी जानकारी मुझे नहीं है, कुछ लोगों का कहना है की बहुत पहले कभी रेडियम आयात कर ला के यहीं रखा गया था इसलिए इसका ये नाम पड़ा.

खैर, कल यानी ३० नवम्बर २०१५ वक्त दिन के १ से २ बजे के बीच का.

एक वृद्धा मैले कुचैले कपडे पहने सड़क पर चली जा रही थी, हाँ रेडियम रोड पर.

इनको देख कर महसूस होता था की अपनों ने घर से बेदखल कर दिया हो, अपने सर पर एक गठरी लिए हुए, अत्यंत धीमे चाल से चली जा रही थी.

नहीं इसमें कुछ भी विस्मयकारी नहीं था, ये सब तो आम बातें हैं आजकल.

लेकिन कुछ ऐसा था जो ध्यान उस ओर खींच रहा था.

३ युवतियां जो की छात्राओं सी प्रतीत हो रही थी, उस वृद्धा के आगे चल रही थीं, पर वो कितना भी धीमे चलतीं वृद्धा हमेशा उनसे पीछे ही रहती थी, बार बार उस से कुछ पूछती हुई तीनों चल रही थीं, वृद्धा भी अपनी आयु की वजह से लगता है स्पष्ट बात नहीं कर पा रही थी.

तीनों युवतियों को देख कर पता चला की उनमे से एक, जो की उनमे सब से सभ्रांत नज़र आ रही थी, ज्यादा संवेदनशील थी अन्य दोनों को देख कर लगा की वैसे ही फंस गयी हैं ऐसे काम में जिसमे उनकी कोई रूचि न हो.

संवेदनशील युवती ने एक रिक्शेवाले को आवाज़ दी, फिर बड़े ही धैर्य से वृद्धा का इन्तज़ार किया, कुछ मीटर की दूरी तय करने में उन्हें कई मिनट लग रहे थे. उसने वृद्धा को रिक्शे पर बैठने को कहा.

लेकिन उनके तो पैर ही नहीं उठ रहे थे, अब क्या होगा?

यही सोचते सोचते देखा की संवेदनशील युवती ने अति संवेदनशीलता का परिचय दिया, उसने वृद्ध महिला के गंदे कपड़ों को नज़रंदाज़ कर उसे लगभग उठा कर रिक्शे पर बिठा दिया.

इतना ही नहीं उसने रिक्शेवाले को किराए के पैसे भी दिए.

तुम जो भी हो, इश्वर तुम्हारी ये संवेदनशीलता बनाए रखे!

GOD Bless You Girl!

Sunday, 15 November 2015

मेरे सपनों का भारत




आज १५ अगस्त है, स्वतंत्रता दिवस !
शुभंकर सुबह ही उठ गया है, ८ बजे तक स्कूल पहुंचना है, वैसे भी स्कूल का यही समय है, पर पता नहीं क्यों उसे लग रहा है की आज उसे देर हो रही है.
बाहर नल पर ही उसने हाथ मुंह धोया और स्नान भी कर लिया था. मास्टर जी ने आज साफ़ सुथरी ड्रेस पहन कर आने को कहा था – आसमानी रंग की हाफ शर्ट और खाकी रंग की हाफ पेंट, और आज तो थैला भी नहीं ले जाना था.
“ बेटा नाश्ता कर के जाना, पता नहीं कितनी देर रुकना पड़े.” माँ ने कहा.
“ माँ! उसमे तो अभी देर लगेगी, मैं लेट हो जाऊँगा, आ कर भोजन कर लूँगा न.”
शुभंकर के पिताजी सुबह ही खेतों के लिए निकल गए थे, धान के रोपे का समय था न, आज उसके खेतों में रोपा था. ‘ पिताजी शायद वापस आ कर आजादी का जश्न मनाएंगे.’ शुभंकर ने सोचा.
माँ लकड़ी के चूल्हे पर नाश्ता बना रही थी, बार बार लकड़ी के टुकड़े को आगे पीछे खिसकाती, ताकि आँच सही जगह पर पड़े. पिछले दो तीन दिनों मेंबारिश हुई  थी, इसलिए लकड़ी भी गीली थी, अनमने ढंग से जल रही थी. ‘नाश्ता शायद वक्त पर नहीं बन पायेगा’ माँ ने सोचा, लेकिन बेटे को बिना कुछ खाए घर से कैसे जाने दे.
“ बेटा, रात के कुछ चावल बचे हैं, कहो तो तुम्हे खिला दूं?” माँ ने पूछा.
“ हाँ माँ” शुभंकर बोला.

शुभंकर रात के चावल खा कर ही स्कूल के लिए निकल गया, स्कूल भी आज कुछ बदला बदला सा लग रहा था, कई जगह रंगाई पुताई हुई थी. जहां झंडोतोलन होना था वहाँ लाल मोरम बिछी हुई थी, फूलों की सजावट थी, एक ओर कनात की घेराबंदी थी वहाँ मेज़ लगी हुई थी, शायद कुछ जलपान की व्यवस्था थी.
“ क्या मेरा स्कूल रोज ऐसा नहीं दिख सकता ?” शुभंकर सोच रहा था. जिस स्कूल में पीने का पानी भी दुर्लभ था वहाँ खाने का इतना इंतज़ाम देख शुभंकर चकित था.
शिक्षक ने बताया की मुख्य अतिथि ९:०० बजे आयेंगे और झंडोतोलन करेंगे. ८:३० बजे से ही सभी बच्चे झंडोतोलन की जगह कतारबद्ध हो कर खड़े हो गए.
मुख्य अतिथि जो की जिलाध्यक्ष थे, समय से आधा घंटा देर से पधारे. पीली बत्ती वाली उनकी गाडी सीधे ध्वजस्तंभ के पास रुकी. प्राचार्य ने उनका स्वागत किया, और ध्वजारोहण के लिए आग्रह किया.
स्कूल के दो कर्मचारी सहयोग के लिए खड़े थे, जिलाध्यक्ष साहब को सिर्फ एक रस्सी को खींचना भर  था, बाकी का सारा काम इन दोनों के जिम्मे था.
साहब ने रस्सी खींची पर उसमे लिपटा ध्वज नहीं खुला, दोनों सहायक अब रस्सी को जोर जोर से आगे पीछे इधर उधर करने लगे, आखिर जैसे तैसे ध्वज आधा खुला और उसमे लिपटे पुष्प नीचे की ओर आने लगे, सभी विद्यार्थियों ने तालियाँ बजाई.
जिलाध्यक्ष साहब ने बच्चों को कुछ बातें बतायी, फिर प्राचार्य उन्हें उस ओर ले कर गए जहां खाने की मेज़ लगी हुई थी, दूर से ही पर शुभंकर साफ़ साफ़ देख पा रहा था की सबकी प्लेटों में तरह तरह के व्यंजन थे – मिठाइयां और नमकीन साथ साथ चाय कॉफी की भी व्यवस्था थी.
इधर विद्यालय के दो कर्मचारी छात्र छात्राओं  में टॉफी बाँट रहे थे, हरेक के हिस्से दो टॉफी आ रही थी.
लेकिन शुभंकर आधे खुले रस्सी में उलझे हुए ध्वज को ही देखे जा रहा था, शायद राष्ट्रध्वज का आधा ही खुलना प्रतीकात्मक था.

Sunday, 30 August 2015

आज़ादी की फसल


प्रशांत दो-चार दिनों के लिए पटना में था, एक मित्र से मिलना था और फिर उसके साथ कहीं जाना था, सो तय हुआ की उसे एक ऐसी जगह, नियत समय पर रहना होगा जहां वो उसे आसानी से ढूंढ सकेगा.

चूँकि उसे चिरैयाटांड पुल के उस ओर से स्टेशन  की ओर आना था, इसलिए तय हुआ की प्रशांत  स्टेशन के बाहर उसका इंतज़ार करेगा.

प्रशांत  नियत समय से दो चार मिनट पहले ही स्टेशन पर आकर खड़ा हो गया.

दुर्गा पूजा का समय निकट ही था इस वजह से स्टेशन अस्त व्यस्त था. भीड़ समुद्री लहर की तरह आ जा रही थी. बहुत से लोग इधर उधर, जिधर भी, बैठे, सोये, खड़े थे बस एक छोटा सा गलियारा छोड़ दिया था, स्टेशन के अंदर जाने ओर बाहर निकलने के लिए. वैसे तो अंदर जाने के लिए और बाहर निकलने के लिए अलग दरवाज़े थे लेकिन, हम तो दोनों ही स्थिति में एक ही दरवाज़े का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में हमें काफी सुविधा महसूस होती है. और सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाने की जो परम्परा अंग्रेजों के ज़माने से चली आ रही है वो भी टूटने से बच जाती है.

थोड़ी देर में एक अधेड़ आदमी जिसने एक बनियान और लुंगी पहन रखा था, तेज़ी से बाहर की तरफ भागता हुआ निकला, उसके पीछे एक ७-८ साल का बच्चा चीखता हुआ भाग रहा था. उसने प्रवेश द्वार के पास उस अधेड़ को धक्का दे कर गिरा भी दिया, लेकिन वो उठकर फिर भाग निकला, और बच्चा वहीँ बैठ कर जोर जोर से रोने लगा.

आस पास खड़े लोग, जो की अपनी घोर व्यस्तता के कारण वहाँ निठल्ले खड़े थे, ने उस लड़के को चारों ओर से घेर लिया, और एक साथ कई ने पूछा, “का हुआ रे बचवा?”

लेकिन ‘बचवा’ रोये ही जा रहा था, बड़ी मुश्किल से उसने बताया की वह प्लेटफोर्म पर दातुन बेचता है, और थोड़े - थोड़े पैसे बचा कर उसने ३००० रुपये जमा किये थे, घर ले जाने को, आज कल में ही जाने की सोच रहा था, लेकिन जब वो पैसे गिन रहा था, तब उस लुंगी बनियान वाले अधेड़ ने उसके हाथ से वो पैसे झपट लिए, और भाग निकला.

प्रशांत बहुत पछता रहा था , वो बहुत आसानी से उस चोर को पकड़ सकता था, या फिर धक्का दे कर गिरा सकता था, जैसा की बच्चे ने पहले किया भी था.

अपने अपराध बोध के कारण, प्रशांत ने उस बच्चे को १०० रुपये दिए. बच्चा पैसे नहीं ले रहा था,   " आप क्यूँ दे रहे हैं, आपने क्या किया है ?" 
"कुछ नहीं किया इसलिए दे रहा हूँ" मैंने कहा “ ये रख लो, मैं उस चोर को रोक सकता था”

बच्चा प्रशांत की ओर देख रहा था, इतने में उसे अपना मित्र दिख गया, और फिर वो उसके साथ निकल पड़ा.

इस घटना को बीते आज कई वर्ष हो गए लेकिन, आज भी प्रशांत भूल नहीं पाया है.

 

Thursday, 6 August 2015


Rohan was going to be late for work, once again.
‘I get delayed everyday for work, because of Father.’
“ Father! Are you finished yet, I am getting late.”
“ Just a couple of minutes more.” Shambhunath, his father , replied.
After a few minutes, Rohan was at the breakfast table, very irritated, seeing the gourd and lentils vegetable and chapattis laid out on the table, He was not liking this, one bit.
‘To be delayed for work, for this.’ He thought.
Unaware of the thoughts his son was having, Shambhunath stood by the table, ready to cater for anything his only son Rohan would ask for.
Shambhunath was on cloud nine when Rohan was born. He would find excuses to come home early from work to join his wife, to play with Rohan. His mere proximity was reason for a unique sense of satisfaction and bliss.
Preparing breakfast for Rohan was something, he had been doing since Rohan was about ten years old,the time Rohan’s mother passed away, succumbing to a short but fatal illness, sacrificed at the hands of a negligent doctor, who was unable to diagnose properly, and too arrogant to admit it. He was treating an ailment that was never there, whereas the actual disease was killing her, life ebbing out moment by moment. Shambhunath realized, he would have to seek an opinion from another doctor.
Shambhunath took his wife to another acclaimed doctor of the town.
“Take her to the City Hospital, immediately.” The doctor said.
Shambhunath had only an old rickety scooter at his disposal, so he hired an auto-rickshaw and reached the City Hospital.
The doctor on duty was a youngster and quite understanding, he looked at the papers and after a short check-up, ordered his attendants to take the patient to the ICU.
“ Sir! Your wife is in quite a critical condition.” The doctor told Shambhunath, “ She has not been properly treated by the doctor you have been consulting, in fact the doctor has been terribly negligent.”
“ We will definitely try our best, but the odds are less than even.”
Shambhunath’s heart sank.

He would remain continuously at the Hospital, at times joined by Rohan. Taking only short breaks, for bath and to take care of Rohan, who was alone at home, most of the time.
Day after day, Padma , his wife was sinking, there were intermittent moments of joy, like wisps of clouds in an Indian summer afternoon, when the doctor would convey that some positive signs were noticed, but overall the position was unchanged.
The clouds would vanish as mysteriously as they has appeared, no rain, no respite from the Indian summer.
It was probably the sixth day at the hospital, in the evening Dr Mukherjee asked to see him in his chamber.
With great trepidation, Shambhunath started walking towards the doctor’s chamber. The distance of about eighty or so feet was seemingly endless today. He could feel his legs trembling, almost as if they would give way.
Shambhunath was a deeply religious man, not one who visited the temple regularly or one who organized pujas, but religious in his own way. He had always followed a path of righteousness, a quality imbibed from his late father.
He was silently muttering the “Maha-Mrityunjay” mantra, his father had taught him when he was about eight or nine years old.
“Please come in Shambhunath ji” the doctor called out, even before he could knock on the door.
The doctor offered him a chair opposite him. “ These reports have just come in, and I am afraid, we are losing the battle.” He said.
He wrote something on a piece of paper and pushed it towards Shambhunath.
“ If you so wish, you could procure this medicine from the market, this will be our last effort, but I must tell you beforehand, there is no guarantee that it will work, and as the medicine is quite expensive, the decision is entirely yours.”
Shambhunath was a man of knowledge, he had an inkling, what the doctor would say, but to actually hear it, shattered everything, words failed him, several times he tried to speak something, but nothing came out.
“OK , doctor I will get the medicine and come right back to you.” Shambhunath finally said, rising from his chair.
He would try out the shops outside the Hospital, he thought. He reached the shops lined outside the Hospital, it was not a good sight, people jostling against each other to get the shopkeeper’s ear. The shopkeeper and his attendant were by and large apathetic to the plight of the people lined up to buy medicine. One man’s misery could actually be the reason for another one’s prosperity.
Shambhunath showed the piece of paper to the shopkeeper, who simply shook his head, signifying a no, without even caring to look at him.
He did the same thing at five or six shops, the result unchanged. As he was coming out of the last one, a man standing there beckoned him, “ Can I see that paper.” He asked.
Shambhunath took a serious look at him, a man in his late forties, ordinarily dressed, he had been a witness to many hospital “Battles” between persistent doctors and obstinate patients.
“Albumen Suspension!” he read out loudly. “ There is not much hope it seems, these doctors prescribe this medicine just to avoid admission of failure. It is so expensive , hardly anyone buys it.” He went on matter of factly- without benevolence or malice.
“ My advice, do not buy this medicine, it will only be a waste of money.” He said with authority.
“But I do want to buy it, only, I am not getting it anywhere, I have tried out all the shops here.” Shambhunath said.
“ You will only get it at the Jupiter Pharmacy, in the main market. But then you will have to make haste, as it is almost closing time now.”
Strange is the human mind, now Shambhunath was focused on reaching Jupiter Pharmacy quickly. He had forgotten his weariness, a new burst of energy seemed to be circulating inside him.
Shambhunath beckoned an auto-rickshaw, and without enquiring about the fare, asked the driver to drop him at the main market.
The auto-rickshaw dropped him on the road at the main market, Jupiter Pharmacy was a little farther down a lane. He was walking briskly now.
Even a few yards from Jupiter Pharmacy, he could see, it was closed.
Shambhunath felt disappointed, his thoughts went back to the City hospital and his ailing wife.
There was a Nepali watchman on the street, he came up to Shambhunath.
“ Are you looking for someone Saab?” he asked.
“ I had to get some medicine urgently.” Shambhunath said.
“ They have just closed the shop and left.” The watchman said. “ But if it is really urgent, you may go to their house in the next lane, they will come and give you the required medicine, they do it quite often.” The watchman added.
It was a bit difficult to believe, but Shambhunath was actually moving towards the next lane, there were a few people trying their hand at Badminton under the street lights, they happily guided Shambhunath to the house he was looking for.
Shambhunath pressed the call bell on the gate. A young man, very fair in complexion came out “ Yes! What can I do for you?” he asked.
“ Actually I am in urgent need of a medicine, and I was told that it is available in your shop.” Saying this Shambhunath pushed the piece of paper the doctor had given, through a gap in the gate.
The young man took a careful look at the paper, “ Please wait at the shop, we are coming in a moment.”
Shambhunath walked down to the preceeding lane and waited at the shop. The young man appeared a few minutes later, accompanied by a burly man.
They opened the shop immediately, one moved towards the refrigerator and took out a small vial and handed it over to Shambhunath.
“ How much?” Shambhunath asked.
“ Five thousand Three Hundred” the young man replied.
In a state of shock and disbelief, Sahmabhunath tried to take a look at the price printed on it, the price on the label was Five thousand Four hundred and fifty.
Even after adding up all the currency and coins he had on himself at that time, Shambhunath could only muster Three Thousand Eight hundred rupees.
“What’s the matter Sir?” The young fair complexioned man asked of Shambhunath.
“ I have only Three Thousand Eight hundred rupees right now, but you can keep my gold chain, I will take it back from you when I pay the remaining Fifteen hundred rupees.”
“ Sir you please take the medicine, and keep the gold chain, but remember to pay the remaining amount whenever you are free.” The young man said, and switched off the lights and prepared to lock the shop again and leave.
Shambhunath was speechless, such acts of kindness were rare, and could much be appreciated by someone who spent a lot of time at any Indian Hospital.
He handed over the prescribed medicine to the nurse on duty, and waited in the corridor outside, along with several other people whose relatives were in the ICU.
At around 3:30 am he heard a nurse call out his wife’s name, he went up to her and she conveyed the shattering news to him.
Shambhunath  felt a sudden weakness in his knees, they would give way, he was held right in time by a man who like him was waiting on a patient in ICU.
The house was crowded for the next 15 days or so, lot of rituals, pujas and feast.
But after the relatives had left, the enormity of the situation hit hard.
Padma had left a void that was impossible to fill.
Shambhunath started sending Rohan to school, he would prepare his breakfast and see him off, he would return home for a short break when Rohan returned from school.
His superiors in office co-operated with him in this matter, because Shambhunath was a great asset at the workplace.
This routine went on for another 3-4 years, till the time Shambhunath was convinced Rohan could take care of himself.
Rohan had joined a company in town as a software developer after he had finished his degree in computers from Bangalore.
He felt suffocated in this house, he could not call his friends over because of father, he had nothing much to do. His friends advised him to hire a flat so that he could enjoy more freedom, he had  refrained so far, but now something had to be done.
He returned home a few days later, Shambhunath sat down with him for tea that he prepared everyday after he returned from work.
“ Papa, I have rented a flat for myself and would be shifting, over the weekend.”
Shambhunath was dumb struck, but his face never betrayed his emotions, he said nothing, just nodded, finished his tea quickly and went away to pick up and read his favorite book “Shreemadbhagwatgita”.
Over the weekend Rohan shifted out taking with him only a suitcase and two bags.
On Monday morning Rohan was woken up by the alarm on his mobile, after brushing his teeth, he felt an urge for tea, but there was nothing in the house to make tea with.
As he was getting ready to leave for his office, he felt distractingly hungry.
“ I will have something at the canteen in the office”, he thought, as he was polishing his shoes.
The doorbell rang!
“Who could it be?” Rohan thought, maybe it’s the newspaperwallah, or the neighbor who had smiled at him when he was moving in.
He opened the door, and froze.
“I was hoping to catch up on you before you left for office.”
“I brought your breakfast” Shambhunath said, handing over the tiffin box to Rohan and turned to leave.
“Papa!” Rohan shouted.
He rushed forward and took hold of his father, tears rolling down his face, he hugged his father tightly for sometime and as he looked up to him, he saw something he had never seen, tears rolling down his father’s cheeks.

Office, work, software, deadlines………………………………………… seemed so irrelevant at this moment.







Saturday, 8 March 2014

DUSK by Saki- अनुवाद अश्विनी सिंह

 

लन्दन के हाइड पार्क के एक कोने में नोर्मन गोर्त्सबी बैठा हुआ था, सामने एक चौड़ी सड़क, शाम के साढ़े छः बज रहे थे, मार्च का महीना था, और सूर्यास्त हो चुका था.

अँधेरे को कम कर रहे थे सड़क के कुछ लैम्प –पोस्ट, और मद्धिम चांदनी. सड़क पर एक खालीपन था लेकिन पार्क के बेंचों के बीच कुछ हद तक चहल पहल थी जो की हलके अन्धकार में ही विलुप्त सी प्रतीत हो रही थी.

गोर्त्सबी को यह सब अच्छा लग रहा था, क्योंकि उसका मन भी फिलहाल सूर्यास्त जैसा ही था. उसके मुताबिक सूर्यास्त का समय हारे हुए लोगों का समय था. पुरुष और महिलायें जो लड़-लड़ कर हार चुके थे, जिन्होंने अपनी फूटी किस्मत और मृत आशाओं को यथा-सम्भव लोगों की निगाहों से छुपा कर रखा था.

 ये वोही लोग थे जो इस समय ही यहाँ आते थे, ताकि लोगों की नज़र इनके पुराने कपडे, इनके झुके हुए कंधे, और इनकी दुखी आँखों पर न पड़े. इंसानी दिल है ही ऐसी चीज़, एक हारे हुए राजा को लोग तिरस्कार से देखते ही हैं. इस बेला में चहल कदमी करने वालों को ऐसी नज़रों से देखा जाना पसंद नहीं था, यही वजह थी की वो इसी वक्त आते थे. हरियाली से परे, प्रकाश से चमकती हुई खिड़कियों की कतारें थी, ये उन लोगों के घर थे जो जिंदगी के साथ संघर्ष में लगे हुए थे और जिन्होंने अभी तक हार नहीं मानी थी. गोर्त्सबी भी अपने आप को उन हारे हुओं में ही गिनता था.

नहीं, उसे पैसों की कोई दिक्कत नहीं थी, बस जीवन के एक अलग उद्देश्य में असफल हो गया था. इस समय वो बहुत दुखी और निराश था, उसे पार्क में घूमते हुए उन हारे हुए लोगों को देख कर एक संतोष सा अनुभव हो रहा था. बेंच पर उसकी बगल में एक वृद्ध सज्जन बैठे हुए थे, उनके कपडे अच्छे तो नहीं कहे जा सकते थे, लेकिन मद्धिम प्रकाश में उन में कोई दोष भी नज़र नहीं आ रहा था, हालांकि ये कहा जा सकता था की वो ज्यादा संपन्न तो नहीं थे. एक ऐसा इंसान जो अकेले ही रोने को मजबूर हो. जब वो जाने के लिए उठे तो गोर्त्स्बी ने सोचा, की ये वापस घर जायेंगे जहां इन्हें कोई पूछता ही नहीं, या फिर अकेले रहते होंगे, जहां कमरे का किराया देना ही इनका एक मात्र काम होगा. धीरे -धीरे वो आँखों से ओझल हो गए.

लगभग फ़ौरन ही बेंच पर उनकी जगह एक युवक ने ले ली. उसके कपडे तो वृद्ध सज्जन से कहीं अच्छे थे, लेकिन, वो भी उनकी तरह ही उदास सा था, बैठते-बैठते उसके मुंह से कुछ अपशब्द से निकले, जिस से गोर्त्स्बी को यकीन हो गया की ये भी अपने हालात से खुश नहीं था.

“ तुम कुछ अच्छे मूड में नहीं लगते.” गोर्त्स्बी ने कहा.

युवक ने कुछ अजीब तरीके से गोर्त्स्बी को देखा......... “ अगर तुम्हारी भी स्थिति मेरे जैसी हो तो तुम भी अच्छे मूड में नहीं रहोगे.” उसने कहा “ मैंने अपने जीवन की सबसे बड़ी मूर्खता की है.”

“अच्छा?”............. गोर्त्स्बी ने कहा.

युवक ने कहा “ आज ही यहाँ आया, मुझे पैतागोनियन होटल में रुकना था, लेकिन यहाँ आ कर पता चला की उसे तोड़ कर उसकी जगह एक थिएटर बन गया है. खैर टैक्सी वाले ने मुझे एक और होटल का पता दिया और वहाँ पहुँचते ही मैंने अपने लोगों को एक पत्र लिखा, जिसमे नयी जगह का पता दिया था. फिर मैं साबुन की टिकिया खरीदने निकल गया, जल्दबाजी में साबुन की टिकिया रखना भूल गया था, और मुझे होटल का साबुन पसंद नहीं है. थोड़ी देर घूमने के बाद और थोड़ी सी शराब पीने के बाद मैं जब वापस जाने के लिए मुड़ा तो अछानक मुझे एहसास हुआ की मुझे तो होटल का नाम भी याद नहीं,न ही वो सड़क जिस पर ये होटल था. अच्छी मुसीबत है, एक ऐसे शख्स के लिए जिस का लन्दन में कोई दोस्त न हो. हाँ मैं अपने परिवार को टेलीग्राम भेज सकता हूँ, होटल के पते के लिए, लेकिन मेरा पत्र तो कल से पहले वहाँ पहुंचेगा ही नहीं. जितने पैसे होटल से ले कर निकला था वो तो साबुन की टिकिया और शराब में ही खत्म हो गए. अब मेरे पास कुछ नहीं है, और पता नहीं रात कैसे गुज़र होगी.”

थोड़ी देर एक संवादपूर्ण शान्ति रही, फिर उसने कहा “ तुम सोच रहे होगे की मैंने एक असंभव सी कहानी बना डाली.” उसकी आवाज़ में थोडा सा रोष था.

“ नहीं नहीं ऐसी कुछ बात नहीं है, मुझे याद है, मैंने भी कुछ ऐसा ही किया था, जब मैं किसी विदेशी राजधानी में था, और मजेदार बात तो ये की हम दो लोग थे, भाग्य से हमें इतना याद था की हमारा होटल एक नहर के किनारे था, बस हम नहर किनारे चलते गए और हमें रास्ता मिल गया.”

गोर्त्स्बी की बात सुनते ही युवक खुश हो गया....... “ विदेशी राजधानी की बात और है, वहाँ कोई दिक्कत हो तो आप अपने राजदूत के पास जा सकते हैं. लेकिन अपने देश में यदि ऐसा हो जाए तो फिर आपकी मदद भगवान ही कर सकते हैं. और अब यदि मुझे कोई दयालु इंसान उधार न दे तो मुझे रात नदी किनारे ही गुजारनी पड़ेगी.” “ पर फिर भी मुझे अच्छा लगा की आपने ये तो माना की मेरी कहानी सच हो सकती है.”

“ हाँ हाँ बिलकुल सही” गोर्त्स्बी ने कहा “ पर तुम्हारी कहानी की कमज़ोर कड़ी ये है की तुम्हारे पास दिखाने को कुछ नहीं है, न तो तुम पी हुई शराब दिखा सकते हो, न ही तुम साबुन की टिकिया ही दिखा सकते हो.”

युवक को जैसे झटका लगा, वो अपनी जेब टटोलने लगा, और उछल कर खड़ा हो गया. “ मैंने साबुन की टिकिया भी गुम कर दी.”

“तुम्हे नहीं लगता “ गोर्त्स्बी ने कहा “ की एक ही शाम होटल और साबुन की टिकिया दोनों गुम कर देना, कुछ ज्यादा नहीं है?”

पर युवक ये सब सुन ने के लिए नहीं रुका, सर ऊँचा किये हुए वो आगे निकल गया.

“अफ़सोस!” गोर्त्स्बी ने सोचा “ साबुन की टिकिया लेने निकलना, यही एक मात्र विश्वसनीय हिस्सा था उसकी कहानी का, लेकिन उस में इतनी दूर दर्शिता नहीं थी की वो एक साबुन की टिकिया अपने पास रख लेता. और ऐसे काम में तो दूर दर्शिता सावधानी बरतने में ही है.” सोचते हुए गोर्त्स्बी भी चलने के लिए उठा, लेकिन तभी उसकी नज़र नीचे पड़ी किसी चीज़ पर गयी, बेंच के पास कागज में लिपटी एक अंडाकार वस्तु थी, और ये साबुन की टिकिया के अतिरिक्त और क्या हो सकती थी.

 बेंच पर बैठते वक्त ज़रूर उस युवक के कोट से ये टिकिया गिर गयी होगी. गोर्त्स्बी का मन ग्लानि से भर गया, वो तेज़ी से उस युवक की दिशा में चल पड़ा. अँधेरा बढ़ गया था और गोर्त्स्बी निराश हो चुका था तभी उसने उस युवक को एक सड़क के किनारे देखा, ऐसा लग रहा था की वो ये सोच नहीं पा रहा था की बाएं जाए या दायें. जब गोर्त्स्बी ने उसे पुकारा तो वो लगभग आक्रामक सा हो कर उसकी और मुड़ा.

“ तुम्हारी कहानी का एक अहम गवाह मिल गया है” गोर्त्स्बी ने कहा, और साबुन की टिकिया उसकी और बढ़ा दी “ शायद ये तुम्हारी कोट की जेब से गिर गयी थी. मेरे व्यवहार के लिए मुझे माफ कर दो, पर तुम्हारे पक्ष में कुछ भी नहीं था. तुम ये एक गिन्नी ले लो और इस सप्ताह जब चाहे मुझे लौटा देना”

युवक ने झटपट गिन्नी अपनी जेब में रख ली.

“ ये लो मेरा कार्ड” गोर्त्स्बी ने कहा “ और हाँ साबुन की टिकिया को अब गुम नहीं करना, ये तुम्हारी अच्छी दोस्त साबित हुई.” शुक्रिया अदा करते हुए वो युवक विदा हुआ. “ बेचारा! सचमुच किस मसीबत में था.” गोर्त्स्बी ने सोचा “ और मेरे लिए भी एक सबक है, अपने आप को ज्यादा होशिआर न समझूं.” गोर्त्स्बी फिर से पार्क की उसी बेंच की तरफ चल दिया, उसने देखा की युवक से पहले जो वृद्ध सज्जन उस बेंच पर बैठे थे, वो बेंच के नीचे कुछ ढूंढ रहे थे.

“ क्या आपका कुछ गुम हो गया है?” गोर्त्स्बी ने पूछा.

“ जी हाँ श्रीमान” वृद्ध सज्जन ने कहा “ एक साबुन की टिकिया.”

 

DUSK by “SAKI” ( H H Munro) Translated in Hindi by Ashwini Singh.

Thursday, 15 August 2013

<meta name="google-site-verification" content="QupoUMVqUv2n80lloL8adQc5TlngVLqDE6wGZyjXdfo" />

Saturday, 6 July 2013

A very apt story for our times.


I am replicating here an ancient tale. I have no copyright over it nor am I violating any copyright as it is a folk tale, it is possible that someone somewhere might have utilized this......... nevertheless it is a very apt one, for our times and our country. And the words are entirely mine to the letter.

A beautiful city existed on the mountains, it was surrounded by very hostile terrain, but the founder of the city, with his passion had created a very good mixture of safety, beauty, comforts and all other desirable things for the city and its people.

He created a group of elders to advice him and he himself with the consent of this group became the King/ruler of this city.

As time passed the city was ruled by different rulers, all had their own style of ruling this city nation as we may call it, but there was one thing common among the latter rulers/kings, they all lacked the passion and commitment of the founder.

As time passed every subsequent King became more interested in his own & his family's welfare rather than the welfare of the city he ruled, leading rise to rampant corruption in all spheres of life.

There came a time when the group of elders then in the role of advisors, became alarmed at the state of affairs in the city, although the people were till then not at all ruffled by this condition.

As luck would have it the ruling King died heirless, and selection of a new King became imminent.

The group of elders called a meeting and discussed the situation at length and decided that democracy was the best for their city, and they very much wanted to bring upon a democratic set up, but the people of the city had thus far had only knowledge of monarchy and were very reluctant to try out new things.

The elders developed a plan by which they could rid the city of monarchy:

They formed a new set of rules for becoming the monarch/ King

1. The king would be able to rule only for four years.

2. Monarch would not be hereditary.

3. At the end of 4 years the King along with his immediate family would leave the city and would be allowed to leave only with the clothes on his body and that of his family and nothing else at all.

4. During hi 4 year term the King could do as he wanted and his will would be carried out at all costs, even if against the wishes of the group of elders.

They now called upon the people to apply to the group of elders to become King of the City.

A young man was duly selected to become King, he indulged in lot of merriment and subsequently died after two years of becoming King.

The elders chose another man who was married, this man shifted to the palace with his wife and one son, he was able to rule the city for 4 years without attempting or succeeding to change the condition of the city. At the end of his tenure, he and his family were sent out from the city as decreed with only their clothes on them, the terrain outside the city was so hostile that they could not survive three days, as there was no food no water nor shelter anywhere around.

The elders who knew the fate of the ex King in advance, sent out a party to find their bodies and give them a burial in the City graveyard with full state honour.

The whole city emerged, to witness the burial of their former King.

This had a great impact on the people, now no one was inclined to become King.

Finall with great difficulty an old widower was found who was convinced by the elders to become King, he ruled for about an year and half and died of some ailment.

Years passed by with all disillusioned men, men who had no future as such, accessing the throne of the City, and thereby bringing the city to further ruins.

Then One day a very young man was appointed King by the elders in the normal course. This young man was married and had two children a 4 year old daughter and a 6 year old son and a very caring, beautiful and obedient wife.

He started his rule of the City in a very efficient and just manner. But the elders noticed something strange from the very night this young man became King, they saw a very big caravan leave the city. They noticed the same thing night after night, none of them ever returned to the City. All of them were unanimous that the King was shifting the treasures of the City to a new place. A meeting was called to discuss this.

All the elders were of the opinion that they should allow the King to do whatever he was doing, as he would only manage to take it to a distance of 3 -4 days, and after he was made to leave the City the elders would arrange to get all that back from wherever it was kept.

Time passed by, caravans left the city every night, never to return.

The day finally came when the King completed his 4 year term, he was made to leave the City along with his wife and two children and as agreed upon they could carry only the clothes they were wearing, with them.

The King and his family left the City, and started walking towards the vast series of mountains. after a few hours the children started crying for food and water, but somehow he managed to keep them walking till sundown.

At sundown they came to rest at the peak of a mountain.

All of them were hungry and they had to go to sleep thus, but sleep was hard to come by to the King and his wife. As for the children, in-spite of their thirst and hunger they immediately went to sleep as is the case with all children.

The wife was the first one to "feel the light" and woke up before dawn, as there was nothing else to do, she climbed the little distance to the peak. As she reached the peak she was completely bewildered to see what lay before her. She immediately rushed to wake up her husband to show her what she saw- A very beautiful City.

The King took her in his arms and told her the secret of the caravans- they carried not treasures of his former city but Sand, Bricks, Seeds, Plants, and other things necessary to build this city.

The King said to her- " The day I took over as King of the City I knew that I would not be able to rid this city of the corruption, inefficiency and the other vices that had gripped the city over the years, so I thought of building a new City. It is never too late to start, you see"

 P7F3KA9PCRFE